Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

महाराष्ट्र के नांदेड में विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या, दो गिरफ्तार

नांदेड (महाराष्ट्र), 18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड जिले में किसी विवाद को लेकर 42 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

घटना रविवार देर रात केंद्रीय बस अड्डे के पास हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान शेख सिराजुद्दीन शेख बदरुद्दीन के रूप में हुई है। उसका पुराने विवाद को लेकर आरोपियों में से एक के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर को वहीं पकड़ लिया। पुलिस ने उस ?? आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके कहने पर मृतक पर हमला किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 3(5) (साझा मंशा) तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा मनीषा

मनीषा