Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केरल: ईडी ने सीएमआरएल-एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस मामले में फिर की छापेमारी

कोच्चि, 18 अगस्त (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएमआरएल मामले से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत मंगलवार को केरल में कई जगहों पर नए सिरे से छापेमारी की। इस मामले से पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीना से पूछताछ की गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कोझिकोड जिले में आठ जगहों पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मई में कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) के परिसरों पर छापेमारी की गई थी और इसी सिलसिले में यह हालिया कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि धन के लेन देन में कथित तौर पर शामिल लोगों की तलाश की जा रही है जिनमें एक राजनीतिक रूप से जुड़ा व्यक्ति भी शामिल है।

एजेंसी इस आरोप की जांच कर रही है कि ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीमएमआरएल) ने ‘आईटी कंसल्टेंसी’ सर्विस’ के नाम पर वीना की अब बंद हो चुकी कंपनी ‘एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस’ को 2.78 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी वाला भुगतान किया।

केंद्रीय एजेंसी ने वीना के यहां छापा मारा था, जो तिरुवनंतपुरम में किराए के मकान में विजयन के साथ रह रही थीं। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई थी।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा