Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

राजस्थान: सहायक कलक्टर का संविदाकर्मी वाहन चालक रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 18 अगस्त (भाषा) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर में सहायक कलेक्टर के संविदाकर्मी वाहन चालक को 25,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी की टीम ने आरोपी गजेंद्र सिंह को सोमवार रात पकड़ा।

ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि आरोपी संविदा कर्मी है और मुण्डावर के सहायक कलेक्टर के वाहन चालक के रूप में काम कर रहा है। परिवादी ने शिकायत दी थी कि मुण्डावर की स्थानीय अदालत में उसके चाचा द्वारा भूमि बंटवारे के संबंध में प्रकरण विचाराधीन है और इसमें अदालत के आदेश से तहसीलदार मुण्डावर से रिपोर्ट मांगी गई थी।

परिवादी ने तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को अस्वीकार कर पुनः मौके के अनुसार रिपोर्ट मंगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। परिवादी के अनुसार उक्त प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर वह सहायक कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट मुण्डावर मनीष जाटव से मिला। सहायक कलेक्टर ने परिवादी को अपने वाहन चालक गजेन्द्र सिंह से बात करने के लिए कहा।

आरोपी गजेन्द्र सिंह से मिलने पर उसने परिवादी को बताया कि सहायक कलेक्टर द्वारा उसके प्रकरण में दुबारा रिपोर्ट के आदेश किए जाएंगे जिसके लिए 50,000 रुपये देने होंगे।

इसके बाद परिवादी ने एसीबी में शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर सहायक कलेक्टर जाटव के लिए 50,000 रुपये और अपने लिए 5,000 रुपये की मांग की। ड्राइवर ने सत्यापन के दौरान शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये लिए।

एसीबी की टीम ने सोमवार को जाल बिछा कर सिंह को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत राशि कथित तौर पर लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा