Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस; हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है।

रिज में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल