Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ठाणे में प्रमुख सड़क मार्ग के एक हिस्से में भूस्खलन; कोई हताहत नहीं

ठाणे, 18 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में भीड़भाड़ वाले घोड़बंदर रोड के एक हिस्से पर भूस्खलन हुआ। भारी पत्थर और मिट्टी एक आवासीय सोसायटी के पास सड़क पर आ गिरे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ठाणे के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि भयंदरपाड़ा में एक आवासीय परिसर से सटी सार्वजनिक सड़क के किनारे मिट्टी और भारी पत्थरों का बड़ा मलबा आ गिरा।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात 8:40 बजे आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को भूस्खलन की सूचना मिली। शहर की प्रमुख सड़क पर यातायात बाधित होने से रोकने के लिए आपातकालीन दलों ने तुरंत कार्रवाई की।

चट्टानों और मलबे को हटाने के लिए 'अर्थ एक्सकेवेटर' तैनात किए गए और यातायात के सुचारु आवागमन के लिए सड़क पर से मलबा हटाया गया।

उन्होंने बताया कि एहतियाती कदम के तौर पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पास के पहाड़ी क्षेत्र को घेराबंदी कर बंद कर दिया गया।

भाषा तान्या गोला

गोला