Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई, 18 अगस्त (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 278.32 अंक टूटकर 77,450.64 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 57.65 अंक की गिरावट के साथ 24,230.45 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, मारुति और एक्सिस बैंक के शेयर में तेजी रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.63 प्रतिशत चढ़कर 91.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,535.10 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिकवाली की।

सेंसेक्स सोमवार को 281.09 अंक और निफ्टी 78.35 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका