Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल

श्रीनगर, 18 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक ट्रक और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में कम से कम सात लोग घायल हो गए। घायलों में सीआरपीएफ के पांच जवान भी शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, काजीगुंड इलाके के लेवडोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन और ट्रक के बीच टक्कर हुई। हादसे में चार अधिकारियों समेत सीआरपीएफ के पांच कर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक और परिचालक भी हादसे में घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल