Breaking News

लखनऊ: गोरखपुर से सूरत जा रही बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया     |   देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता वाले मदरसों पर एक्शन, 5 को सील किया गया     |   मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 168 'गोविंदा' जख्मी     |  

प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह अलगे सप्ताह संसद में उपस्थित होकर सवालों का जवाब देंगे : स्पीकर आर्यल

(शिरिष बी प्रधान)

काठमांडू, 17 अगस्त (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह अगले हफ्ते संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में उपस्थित होकर सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। यह घोषणा प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष प्रसाद आर्यल ने सोमवार को दी।

आर्यल ने कहा, ‘‘मैं सदन को सूचित करता हूं कि प्रतिनिधि सभा के नियम 2026 के अध्याय 9 के तहत प्रधानमंत्री के साथ सीधे सवाल-जवाब का सत्र 26 अगस्त की बैठक के लिए तय किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदन की हर पार्टी के कम से कम एक सांसद को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा।

प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष ने सदस्यों से अपने सवाल छोटे रखने का भी आग्रह किया।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब विपक्ष प्रधानमंत्री शाह से 31 मई को सदन की बैठक में दिए गए उन बयानों पर स्पष्टीकरण की मांग कर रहा है, जिनमें उन्होंने कहा था कि नेपाल ने भी भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण किया है।

भाषा धीरज वैभव

वैभव