Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

सीआईसी ने उन्नत अपील और शिकायत प्रबंधन प्रणाली 2.0 शुरू की

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सोमवार को अपनी उन्नत अपील और शिकायत प्रबंधन प्रणाली (एपकोएमएस 2.0) शुरू की। इसका मकसद सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत दूसरी अपील और शिकायतों की प्रक्रिया को आसान और बेहतर बनाना है।

कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उन्नत पोर्टल को मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल ने शुरू किया।

मंत्रालय ने कहा कि एपसीओएमएस 2.0 को बेहतर सुरक्षा मानकों, बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है ताकि सीआईसी के डिजिटल ढांचे को मजबूत किया जा सके और आवेदकों व अन्य हितधारकों को इस्तेमाल में आसान अनुभव प्रदान किया जा सके।

एपसीओएमएस एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसे सीआईसी ने सितंबर 2016 में शुरू किया था। यह नागरिकों को दूसरी अपील और शिकायतें दर्ज करने की सुविधा देता है और मामलों के डिजिटल प्रसंस्करण (जैसे पंजीकरण, सुनवाई की तारीख तय करना और फैसलों को जारी व अपलोड करना) में मदद करता है।

भाषा वैभव माधव

माधव