Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुब्बारों पर लगा पाकिस्तानी झंडा बरामद

शिमला, 17 अगस्त (भाषा) नियंत्रण रेखा (एलओसी) से करीब 100 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह इलाके में सोमवार को 30 से अधिक गुब्बारे और एक पाकिस्तानी झंडा बरामद किया गया।

हरे और सफेद रंग के इन गुब्बारों पर ‘‘दिल दिल पाकिस्तान’’ लिखा हुआ था। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर तीसा पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारों व अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया।

चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना हिमगिरी ग्राम पंचायत के शुरनाला क्षेत्र में हुई।

चुराह एक दूरदराज और अधिक ऊंचाई वाला पहाड़ी उपमंडल है, जिसकी सीमाएं जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ क्षेत्रों से मिलती हैं। यह क्षेत्र एलओसी से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई है। इससे पहले सिरमौर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और हमीरपुर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी इस तरह के गुब्बारे मिल चुके हैं।

भाषा खारी वैभव

वैभव