Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन जयपुर में शुरू

जयपुर, 17 अगस्त (भाषा) आयकर विभाग के विभिन्न प्रशासनिक और कार्यात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मेलन सोमवार को जयपुर में शुरू हुआ।

विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों और प्रधान महानिदेशक (आयकर) के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने किया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि सम्मेलन में विभाग से जुड़े वर्तमान और भविष्य के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। विज्ञप्ति में बताया गया कि साथ ही, विभाग के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझावों और कार्ययोजनाओं पर चर्चा की जा रही है।

पहले दिन अधिकारियों ने ई-ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम, सेवा संबंधी मामलों, आरक्षण नीति, करदाता सेवाओं, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे और व्यय बजट सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

विज्ञप्ति के अनुसार, इन चर्चाओं से विभाग को अधिक दक्ष, जवाबदेह और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सम्मेलन में सीबीडीटी के सदस्य पंकज कुमार मिश्रा, संजय बहादुर, प्रसेनजीत सिंह, जी. अपर्णा राव, पल्लवी अग्रवाल और सुनील कुमार सिंह के साथ प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, राजस्थान, जयपुर सुमीत कुमार ने भी भाग लिया।

देशभर के विभिन्न प्रभारों से प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, प्रधान आयकर महानिदेशक, आयकर आयुक्त (प्रशासन) और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हुए।

भाषा बाकोलिया अमित

अमित