Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

गुजरात कोटेक्स की खाद्य तेल, अवसंरचना कारोबार में उतरने की योजना

अहमदाबाद, 17 अगस्त (भाषा) कपड़ा कंपनी गुजरात कोटेक्स लिमिटेड ने सोमवार को खाद्य तेल और बुनियादी ढांचा के क्षेत्र में अपने कारोबार के विस्तार की योजना की घोषणा की। इसके लिए कंपनी दो नए कारोबार खंड - ‘प्रभात ऑयल्स’ और ‘प्रभात इन्फ्राटेक’ - शुरू करेगी।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में गुजरात कोटेक्स लि. ने कहा कि यह कदम कंपनी की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह कमाई के नए जरिये तलाशना, लंबे समय के लिए नए कारोबारी मंच बनाना और अंशधारकों के मूल्य को बढ़ाना चाहती है।

'प्रभात ऑयल्स' के तहत, कंपनी खाद्य तेल और रिफाइंड तेल के कारोबार में उतरने की योजना बना रही है। इसके कामकाज में कारोबार, प्रसंस्करण, परिशोधन, ‘जॉब वर्क’ और इससे जुड़ी दूसरी गतिविधियां शामिल होंगी। कंपनी प्रवर्तक समूह के अनुभव और ‘प्रभात’ ब्रांड की अच्छी साख का इस्तेमाल करके इस क्षेत्र में अपनी बड़ी मौजूदगी बनाएगी।

'प्रभात इन्फ्राटेक' बुनियादी ढांचा और रियल एस्टेट क्षेत्र पर ध्यान देगी। यह इकाई आवासीय, व्यावसायिक और अपार्टमेंट डेवलपमेंट परियोजनायें शुरू करने की योजना बना रही है। इसमें मुख्य रूप से सूरत और धोलेरा स्मार्ट सिटी जैसे उभरते हुए विकास केंद्रों पर ध्यान दिया जाएगा, जो व्यावसायिक तौर पर फायदेमंद होंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

अजय