Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

ब्रिटेन के वित्तीय नियामक ने भारत में नए वित्तीय अधिकारी की नियुक्ति की

(अदिति खन्ना)

लंदन, 17 अगस्त (भाषा) ब्रिटेन के वित्तीय आचार प्राधिकरण (एफसीए) ने अपनी वैश्विक विस्तार योजना के तहत सबीना सैनी को भारत में नयी वित्तीय सेवा अधिकारी नियुक्त किया है।

ब्रिटेन में एफसीए की पूर्व प्रबंधक सैनी ने पिछले सप्ताह मुंबई स्थित ब्रिटिश उप-उच्चायोग में नए पद की जिम्मेदारी संभाली। उनकी नियुक्ति के साथ ही डारिन ओबेद को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ब्रिटेन का नया वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अबू धाबी स्थित ब्रिटिश दूतावास में तैनात होंगी।

एफसीए ने कहा कि इन नियुक्तियों से ब्रिटेन के वित्तीय सेवा क्षेत्र से जुड़े हितों को आगे बढ़ाने और ब्रिटेन में निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एफसीए के अंतरराष्ट्रीय निदेशक रुआरी ओ'कॉनेल ने कहा, “भारत और यूएई में हमारे नए वित्तीय सेवा अधिकारी वित्तीय सेवा नीति के क्षेत्र में ब्रिटेन के हितों को आगे बढ़ाएंगे और हमारे मुक्त बाजार में निवेश बढ़ाने में मदद करेंगे।”

सैनी के पास वित्तीय नियमन, ऑडिट और बैंकिंग के क्षेत्र में करीब 20 साल का अनुभव है। उनका काम मुख्य रूप से वित्तीय संस्थानों की निगरानी और जोखिम पर केंद्रित रहा है।

साल 2024 में एफसीए से जुड़ने से पहले उन्होंने बैंक ऑफ इंग्लैंड में आठ साल से अधिक समय तक काम किया। वहां उन्होंने समाधान नीति, निगरानी और ऑडिट से जुड़े विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश