Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पाकिस्तान में 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली ‘टिकटॉक स्टार’ की हत्या

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 17 अगस्त (भाषा) इस्लामाबाद के पास तक्षशिला में, 10 लाख से अधिक ‘फोलोअर्स’ वाली 28 वर्षीय एक पाकिस्तानी ‘टिकटॉक स्टार’ (वीडियो बनाकर टिकटॉक पर डालने वाली) की पैसों के लेन-देन के विवाद में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार मृतक की पहचान शम्सो बीबी उर्फ़ आयशा गिलामाना के तौर पर हुई, जिनके टिकटॉक पर 13 लाख ‘फॉलोअर्स’ थे।

शम्सो के पिता की शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त की शाम को उनकी बेटी अपनी 15 साल की बहन अस्मिया बीबी और भाई नेमतुल्ला के साथ कार से घर से निकली थीं।

पिता का आरोप है कि रास्ते में, मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद संदिग्धों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। ‘टिकटॉक’ स्टार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

हत्या की असल वजह का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शम्सो के पिता ने पुलिस को बताया कि दो पुरुषों के साथ उसके कुछ पैसों के लेन-देन के मामले थे और उसे पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं।

मौत के बाद ‘टिकटॉक स्टार’ का अकाउंट निष्क्रिय कर दिया गया।

भाषा राजकुमार माधव

माधव