Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर रंधावा ने भाजपा को घेरा, कहा-कांग्रेस को देशभक्ति के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

जयपुर, 17 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ‘वंदे मातरम्’ विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस को किसी से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसके नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इस मुद्दे पर की गई टिप्पणी के जवाब में रंधावा ने कहा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ किसने लड़ाई लड़ी थी, इसका इतिहास सबके सामने है।

रंधावा ने यहां राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस को अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। देश की आजादी की लड़ाई में कांग्रेस परिवार ने अपना खून बहाया है।”

उन्होंने भाजपा नेताओं से स्वतंत्रता आंदोलन में उनके नेताओं के योगदान को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि वे बताएं कि उनमें से कौन जेल गया था या स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किसे फांसी दी गई थी।

रंधावा ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को कांग्रेस की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी