नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से सोमवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे35बिहार भगदड़ दूसरीलीड मौत
बिहार : मंदिर के पास भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए सहायता की घोषणा
लखीसराय, बिहार के लखीसराय जिले में प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के पास सोमवार सुबह भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि101भाजपा लीड राष्ट्रीय टीम
भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम में राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब को मिली जगह; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष
नयी दिल्ली, भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व के तहत अपनी राष्ट्रीय टीम में सोमवार को व्यापक बदलाव करते हुए कई नये चेहरों को शामिल किया वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महासचिव तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व पदाधिकारी राम माधव को उपाध्यक्ष बनाया।
खेल32खेल बैडमिंटन विश्व दूसरी लीड भारत
विश्व नंबर एक शी यू की को हराकर शेट्टी ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में किया बड़ा उलटफेर
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन सोमवार को यहां पुरुष एकल में बड़ा उलटफेर करते हुए चीन के विश्व नंबर-एक शी यू की के खिलाफ यादगार जीत दर्ज की जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने महिला एकल में आसान जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली।
दि86न्यायालय राम मंदिर लीड चढ़ावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में एसआईटी जांच जल्द पूरी करे, वस्तुस्थिति रिपोर्ट दाखिल करे : न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) से कहा कि वह अपनी जांच तेजी से पूरी करे और उसे तार्किक निष्कर्ष तक पहुँचाए।
दि66भाजपा कांग्रेस दिमागी नक्सल
मुख्य विपक्षी दल ने स्वीकार किया कि वह ‘दिमागी नक्सल कांग्रेस’ है : भाजपा
नयी दिल्ली, भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के ‘‘दिमागी नक्सल होने पर गर्व’’ होने संबंधी बयान को लेकर उस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह मुख्य विपक्षी दल की स्वीकारोक्ति है कि वह न केवल ‘‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’’ है, बल्कि ‘‘दिमागी नक्सल कांग्रेस’’ भी है।
दि31न्यायालय राहुल लीड संपत्ति
इलाहाबाद उच्च न्यायालय राहुल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यवाही न करे: शीर्ष अदालत
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कहा कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही न करे।
प्रादे134बंगाल आग तीसरी लीड मौत
बंगाल के तारापीठ में होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत; एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया
तारापीठ ,पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने होटल में आग बुझाने की उचित व्यवस्था न होने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे180झारखंड छात्र दूसरी लीड प्रदर्शन
झारखंड परीक्षा प्रदर्शन : प्रदर्शनकारियों और छात्रों की नई दौर की बातचीत से पहले मंत्रिमंडल की बैठक
रांची, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों और सरकार के बीच वार्ता के नए दौर से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई।
प्रादे137उप्र मुख्यमंत्री लीड राशन
विदेश जाने वाले धन का एक हिस्सा भारत के खिलाफ आतंकवाद भड़काने में होता है इस्तेमाल : योगी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोगों का स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए दावा किया कि विदेशी उत्पादों के बदले चुकाये गये धन का एक हिस्सा भारत के खिलाफ आतंकवाद भड़काने में किया जाता है।
वि23अमेरिका ट्रंप लीड मक्का समझौता
ट्रंप ने सऊदी अरब-तुर्किये-पाकिस्तान रक्षा समझौते को ‘बड़ा और साहसिक’ कदम बताया
वाशिंगटन/इस्लामाबाद, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच हुए रक्षा समझौते को ‘‘बड़ा, साहसिक और महत्वपूर्ण पहला कदम’’ बताते हुए कहा कि इससे ये देश ‘‘अधिक सार्थक तरीके से’’ अपनी रक्षा कर सकेंगे।
वि21इंडोनेशिया भूकंप लीड मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत, हजारों लोग राहत के इंतजार में
रेओ , भीषण भूकंप से प्रभावित इंडोनेशिया में हजारों लोग अब भी राहत सामग्री का इंतजार कर रहे हैं। भूकंप के कुछ दिन बाद भी कई इलाकों में राहत नहीं पहुंच पाई है। इस बीच, देश ने सोमवार को अपना 81वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।
अर्थ29इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण
इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जा विनिर्माण के लिए 7,877 करोड़ रुपये निवेश के 31 प्रस्तावों को मंजूरी
नयी दिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने सोमवार को कहा कि सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जा विनिर्माण योजना के तहत 31 नए प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिनमें 7,877 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।
अर्थ42सीतारमण लीड बैंक
सरकार जल्द ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी: सीतारमण
नयी दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार विकसित भारत की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बैंक तैयार करने के लिए जल्द ही ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग’ पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी।
खेल20खेल लीड भारत
दिनुशा की शतकीय पारी के बावजूद सुथार और जडेजा की गेंदबाजी ने भारत को दिलाई बड़ी बढ़त
गॉल, सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने भारतीय गेंदबाजों को थोड़ा संघर्ष करने पर मजबूर किया लेकिन मानव सुथार की अगुवाई में गेंदबाजी इकाई ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेटकर दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को भारत को 178 रन की मजबूत बढ़त दिला दी।
खेल34खेल हॉकी लीड भारत
डिफेंस में ढिलाई के चलते इंग्लैंड से 2-4 से हारी भारतीय हॉकी टीम
एम्सटेलवीन, दुनिया की तीसरे नंबर की टीम के खिलाफ डिफेंस में कोताही बरतने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा और एफआईएच विश्व कप में पूल डी के सबसे कठिन मुकाबले में उसे इंग्लैंड ने 4 - 2 से हरा दिया जिससे अब भारत को आखिरी मैच में 19 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराना होगा या ड्रॉ खेलना होगा।
भाषा
राजकुमार माधव
माधव