Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

गोरखपुर : महिला ने पति के नपुंसक होने का दावा किया, ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

गोरखपुर (उप्र), 17 अगस्त (भाषा) जिले के शाहपुर क्षेत्र की एक महिला ने पति के नपुंसक होने का दावा किया है और यह जानकारी छिपाने एवं दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के कुल आठ सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने तहरीर में कहा कि उसकी शादी 17 नवंबर, 2024 को रामगढ़ताल निवासी युवक से हुई। महिला के मुताबिक 32 वर्षीय उसका पति एक तकनीकी कॉलेज व्याख्याता है और एक निजी स्कूल का भी संचालन करता है।

महिला के मायके पक्ष ने दावा किया कि उसने शादी में सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान के साथ 20 लाख रुपये नकद दिए थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसका पति लगातार शारीरिक अंतरंगता से बचता रहा, थकान से लेकर उच्च रक्तचाप और चिंता जैसे बहाने बनाता रहा।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले शादी के कुछ समय बाद ही उसे ताने मारने लगे और अतिरिक्त 25 लाख रुपये नकद की मांग करने लगे।

तहरीर के मुताबिक ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर धमकी दी कि मांग पूरी होने तक उसका पति उसके साथ नहीं रहेगा। जब अंततः उसे उसकी चिकित्सीय स्थिति का पता चला और उसने ससुराल पक्ष से इसके बारे में पूछा , तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके घर से निकाल दिया गया।

शिकायत के आधार पर रविवार शाम रामगढ़ताल थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

उप निरीक्षक आयशा बानो को मामला सौंपा गया है, और रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्याम नंद राय ने आश्वासन दिया कि साक्ष्य सत्यापन के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर अमित धीरज

धीरज