Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मणिपुर विधानसभा का आगामी सत्र दो सितंबर से

इंफाल, 17 अगस्त (भाषा) मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सोमवार को 12वीं विधानसभा के आठवें सत्र को दो सितंबर से आहूत किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, विधानसभा सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा।

एक अधिकारी ने बताया कि सत्र की बैठकों की संख्या और कार्यसूची अभी तय नहीं की गई है। राज्य की 12वीं विधानसभा का सातवां सत्र इस वर्ष 18 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश