Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

झारखंड भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के सिलसिले में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी

रांची, 17 अगस्त (भाषा) झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को यहां झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के कार्यालय में छापेमारी शुरू की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवार पिछले 24 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मनोज कौशिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में जेएसएससी के कार्यालय में छापेमारी कर रहे हैं।’’

प्रदर्शन कर रहे छात्र सितंबर 2024 में हुई जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि ‘‘135 में से 120 प्रश्न लीक हुए थे।’’

प्रदर्शनकारी झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधार और कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

राज्य की जांच एजेंसी ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।

राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद, पिछले साल फरवरी में खियांग्ते को जेपीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्हें 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी उस घटना के एक दिन बाद हुई जब भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीनों सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था।

भाषा धीरज नरेश

नरेश