Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

ताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 2.25 रुपये की तेजी के साथ 350.80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 2.25 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 350.80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 372 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश