Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 3 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 7,807 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 107 रुपये या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,807 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 804 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.97 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.01 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 88.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश