Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

भाजपा की दिल्ली इकाई ने नितिन नवीन की 'फर्जी' तस्वीर को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने पुलिस से सोशल मीडिया पर प्रसारित उस ''फर्जी'' तस्वीर की विस्तृत जांच की मांग की है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राष्ट्रीय ध्वज उल्टा पकड़े हुए दिखाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के निर्देश के बाद भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त देवेश श्रीवास्तव से मुलाकात की और सोशल मीडिया मंच पर 'फर्जी' तस्वीर प्रसारित करने वालों की विस्तृत जांच और गिरफ्तारी की मांग करते हुए एक शिकायत सौंपी।

मल्होत्रा ने कहा कि “हताश” विपक्ष लगातार देश में माहौल बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ऐसे 'दुर्भावनापूर्ण' प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देंगे।

उन्होंने मांग की कि दिल्ली पुलिस भाजपा प्रमुख की फर्जी तस्वीर के निर्माण और प्रसार की जांच करे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करे।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप