Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

विपुल ऑर्गेनिक्स का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुना हुआ

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) विपुल ऑर्गेनिक्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2.52 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने सोमवार को बताया कि बिक्री बढ़ने से उसके मुनाफे में वृद्धि हुई।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1.26 करोड़ रुपये था।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 52.17 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान अवधि में 37.68 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 48.73 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 36.07 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश अजय

अजय