Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

झारखंड के चतरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल माओवादियों को गिरफ्तार किया गया

चतरा, 17 अगस्त (भाषा) प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के एक एरिया कमांडर को झारखंड के चतरा जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण गंझू उर्फ मोच्छू (40) को रविवार को लावालौंग थाना क्षेत्र के परमातू स्थित उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया। वह श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए गांव आया था।

चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरोपी को रविवार को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया। वह टीएसपीसी से जुड़ा हुआ है और 2024 में दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित था।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ चतरा जिले के दो थानों में कम से कम तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा

राखी माधव

माधव