Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

अन्नाद्रमुक के तीन विधायकों के इस्तीफे की मंजूरी वैध थी: तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष

चेन्नई, 17 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर ने सोमवार को मद्रास उच्च न्यायालय में कहा अन्नाद्रमुक के तीन पूर्व विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करना वैध था और इसमें कोई कानूनी या संवैधानिक त्रुटि नहीं थी, जैसा कि विपक्षी पार्टी के मुख्य सचेतक अग्री एस.एस. कृष्णमूर्ति ने दावा किया था।

मुख्य न्यायाधीश एस ए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी अरुल मुरुगन की पीठ, जिसके समक्ष विधानसभा अध्यक्ष ने अपना हलफनामा दाखिल किया था, ने मामले की अगली सुनवाई एक सितंबर के लिए निर्धारित कर दी।

कृष्णमूर्ति ने अपनी याचिका में, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा तीन विधायकों -- एस जयकुमार, मरगथम कुमारवेल और पी सत्यभामा -- के इस्तीफे को मंजूरी देने को चुनौती दी है।

प्रभाकर ने अपने हलफनामे में दलील दी कि जब उन तीनों लोगों ने उन्हें अपना त्याग पत्र सौंपा -- जो उन्होंने खुद अपने हाथों से लिखे थे -- तो उनके व्यवहार और तौर-तरीकों से उन्हें ऐसा जरा भी नहीं लगा कि इस्तीफा देने के लिए उन पर किसी भी तरह का दबाव डाला गया या उन्हें मजबूर किया गया था।

भाषा सुभाष माधव

माधव