Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज के ''अपमान'' को लेकर भाजपा एमएलसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

बेंगलुरु, 17 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज का अपमान करने के आरोप में सोमवार को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एन. रविकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में बेंगलुरु पश्चिम जिला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष कुशल हरुवेगौड़ा ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मल्लेश्वरम थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिल गई है, हालांकि, अभी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि मल्लेश्वरम स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस 2026 पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलवाड़ी नारायणस्वामी समेत वहां मौजूद सभी लोग राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज के सम्मान में खड़े थे।

पार्टी ने आरोप लगाया कि उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में प्रशिक्षण ले चुके विधान परिषद सदस्य रविकुमार ने राष्ट्रध्वज को सलामी नहीं दी और इसके बजाय वह आरएसएस की शाखा में सलामी देने के तरीके जैसी मुद्रा में खड़े रहे।

शिकायत में पार्टी नेताओं ने कहा, “ऐसा करके उन्होंने (रविकुमार ने) कथित तौर पर राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज का अपमान किया... हम उनके खिलाफ तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने, राष्ट्रध्वज के कथित अपमान के संबंध में मामला दर्ज करने और उचित जांच कराने के अनुरोध के साथ यह शिकायत दे रहे हैं।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश