Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से सोमवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे35बिहार भगदड़ दूसरीलीड मौत

बिहार : मंदिर के पास भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए सहायता की घोषणा

लखीसराय, बिहार के लखीसराय जिले में प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के पास सोमवार सुबह भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि53भाजपा फेरबदल

राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब भाजपा की नयी टीम में शामिल; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बनाये गए

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नयी राष्ट्रीय टीम की घोषणा की जिसमें राम माधव, लोकसभा सदस्य डी. पुरंदेश्वरी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत 13 उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए।

दि66भाजपा कांग्रेस दिमागी नक्सल

मुख्य विपक्षी दल ने स्वीकार किया कि वह ‘दिमागी नक्सल कांग्रेस’ है : भाजपा

नयी दिल्ली, भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के ‘‘दिमागी नक्सल होने पर गर्व’’ होने संबंधी बयान को लेकर उस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह मुख्य विपक्षी दल की स्वीकारोक्ति है कि वह न केवल ‘‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’’ है, बल्कि ‘‘दिमागी नक्सल कांग्रेस’’ भी है।

दि31न्यायालय राहुल लीड संपत्ति

इलाहाबाद उच्च न्यायालय राहुल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यवाही न करे: शीर्ष अदालत

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कहा कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही न करे।

दि34भाजपा पूनावाला लीड इस्तीफा

शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा दिया, कहा- व्यवस्था छोड़ रहा हूं, व्यक्ति या विचार नहीं

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पार्टी में सभी पदों और इसकी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

प्रादे18बंगाल आग दूसरी लीड मौत

बंगाल के तारापीठ में एक होटल में आग लगने से सात लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

तारापीठ, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे114छत्तीसगढ़ बाबा रामदेव

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एक दिन भारत का हिस्सा बनेंगे, धैर्य रखें: रामदेव

रायपुर, योग गुरु रामदेव ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एक दिन फिर से भारत का हिस्सा बन जाएंगे और लोगों से धैर्य रखने की अपील की।

वि11इंडोनेशिया भूकंप मौत

इंडोनेशिया में भूकंप से 54 लोगों की मौत, हजारों लोग राहत के इंतजार में

रेओ, शक्तिशाली भूकंप से प्रभावित इंडोनेशिया में हजारों लोग अब भी राहत सामग्री का इंतजार कर रहे हैं। भूकंप के कुछ दिन बाद भी कुछ इलाकों में राहत नहीं पहुंच पाई है।

वि9बांग्लादेश भारत उच्चायुक्त रहमान

बातचीत से मतभेद सुलझ सकते हैं, प्रधानमंत्री रहमान की भारत यात्रा जल्द होने की उम्मीद: उच्चायुक्त

ढाका, बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि चुनौतियां लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा हैं और भारत तथा बांग्लादेश के बीच मतभेदों को केवल बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा ‘‘बहुत जल्द’’ होगी।

अर्थ29इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण

इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जा विनिर्माण के लिए 7,877 करोड़ रुपये निवेश के 31 प्रस्तावों को मंजूरी

नयी दिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने सोमवार को कहा कि सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जा विनिर्माण योजना के तहत 31 नए प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिनमें 7,877 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

अर्थ30बेरोजगारी दर

बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1 प्रतिशत पर आई, श्रमबल भागीदारी एवं रोजगार अनुपात बढ़ा

नयी दिल्ली, देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर जुलाई महीने में घटकर 5.1 प्रतिशत रह गई, जो जून में 5.5 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

खेल20खेल लीड भारत

दिनुशा की शतकीय पारी के बावजूद सुथार और जडेजा की गेंदबाजी ने भारत को दिलाई बड़ी बढ़त

गॉल, सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने भारतीय गेंदबाजों को थोड़ा संघर्ष करने पर मजबूर किया लेकिन मानव सुथार की अगुवाई में गेंदबाजी इकाई ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेटकर दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को भारत को 178 रन की मजबूत बढ़त दिला दी।

खेल13 खेल शतरंज भारत

प्रज्ञानानंदा ने अरोनियन से ड्रॉ खेला, 3.5 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर कायम

सेंट लुइस,भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने ‘ग्रैंड चेस (शतरंज) टूर’ के तहत खेले जा रहे सिंकफील्ड कप के छठे दौर में अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली।

द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबर:

वि14एआई लोकतंत्र

एंथ्रोपिक विवाद दिखाता है कि एआई लोकतंत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कैसे खतरा बन सकता है

वैंकूवर, फरवरी में अमेरिकी रक्षा विभाग ने एआई कंपनी एंथ्रोपिक को ‘‘सप्लाई-चेन जोखिम’’ के रूप में नामित करने की धमकी दी थी। यह विवाद सेना द्वारा कंपनी के ‘क्लॉड’ एआई मॉडल के इस्तेमाल को लेकर हुआ था।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप