Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

गाजीपुर में गंगा में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत

गाजीपुर (उप्र), 17 अगस्त (भाषा) गाजीपुर जिले में सोमवार को गंगा नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर में गायत्रीनगर घाट पर हुई इस घटना में मरने वालों की पहचान अरुण पांडेय (25) और गुलशन कुशवाहा (24) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पांडेय, कुशवाहा और शिवम (15) गंगा में नहाने गए थे तभी तीनों पानी की तेज धारा में बह गए।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान शिवम को नदी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन पांडेय और कुशवाहा की डूबने से मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित