Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

शबनम सिन्हा होंगी एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन, सुनील मित्तल की लेंगी जगह

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को नेतृत्व में बदलाव की घोषणा की। इसके तहत सुनील मित्तल 30 सितंबर, 2026 को गैर-कार्यकारी चेयरमैन के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद निदेशक मंडल से भी हट जाएंगे।

कंपनी ने बयान में कहा कि शबनम सिन्हा एक अक्टूबर, 2026 से तीन साल के कार्यकाल के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक की चेयरपर्सन का पद संभालेंगी। उनकी नियुक्ति को निदेशक मंडल की मंजूरी मिल चुकी है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी इसे मंजूरी दे दी है।

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन मित्तल को अप्रैल, 2016 में एयरटेल पेमेंट्स बैंक का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

बयान में कहा गया, ‘‘उनके नेतृत्व में बैंक राजस्व के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा भुगतान बैंक बन गया और उपभोक्ता तथा उद्यम, दोनों क्षेत्रों में उसकी मजबूत मौजूदगी बनी।’’

बयान के अनुसार, वर्तमान में बैंक एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिये हर महीने 12.1 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं और करीब तीन करोड़ बैंक खाताधारकों को सेवाएं दे रहा है। इसके लिए पांच लाख से अधिक बैंकिंग केंद्रों का नेटवर्क है, जो देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है और भारत के चार में से तीन गांवों तक पहुंचता है।

बैंक ने देशभर में औपचारिक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बैंक और यूपीआई ऑटोपे सेवा प्रदाता बनने की दिशा में भी विस्तार किया है।

भाषा योगेश अजय

अजय

अजय