Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

राष्ट्रपति मुर्मू ने बंगाल में आग की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

होटल में ठहरे कई अतिथि श्रद्धालु थे, जो पवित्र श्रावण मास के सोमवार को पूजा-अर्चना करने के लिए तारापीठ मंदिर नगरी पहुंचे थे।

राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई अग्नि दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। मैं सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप