Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

‘कन्नौज परफ्यूम पार्क’ में एक्सप्रेसवे लिंक, वाणिज्यिक सुविधाएं बनाने की योजना

कन्नौज/लखनऊ, 17 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ‘कन्नौज परफ्यूम पार्क’ में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे लिंक, पेट्रोल पंप, होटल तथा वाणिज्यिक एवं अन्य जनसुविधाएं विकसित करने की योजना बना रहा है।

प्राधिकरण ने बयान में बताया कि संस्था के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बलकार सिंह ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्ताव तथा समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

बयान के अनुसार, सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परफ्यूम पार्क और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के बीच संपर्क स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के साथ समन्वय करें।

सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र तक आसान पहुंच एवं बेहतर संपर्क विकसित करने के लिए जरूरी प्रस्ताव तैयार किए जाएं और जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जाए।

बयान में सिंह के हवाले से कहा गया कि प्राधिकरण उद्यमियों, निवेशकों तथा आगंतुकों की सुविधा के लिए पार्क में पेट्रोल पंप, होटल और अन्य जरूरी वाणिज्यिक व जनसुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार कर रहा है।

सिंह ने कहा, ''परफ्यूम पार्क को आधुनिक, सुविधासंपन्न और निवेशक-अनुकूल औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिसमें सभी संबंधित विभाग तथा अधिकारी समन्वय के साथ और प्राथमिकता व समयबद्धता की भावना से काम करें।''

भाषा सलीम अमित निहारिका

निहारिका