Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

बांदा में निजी आवासीय विद्यालय में दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बांदा (उप्र), 17 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के झील पुरवा में संचालित एक निजी आवासीय विद्यालय में पढ़ रहे दो छात्रों की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी।

बांदा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने सोमवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के झील पुरवा में निजी तौर पर संचालित बीएल आवासीय विद्या मंदिर में पढ़ रहे दो छात्रों गिरवां क्षेत्र के नितिन (12) और तिंदवारी कस्बे के अरुण (आठ) की रविवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई, जिन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नितिन की मौत हो गई, जबकि अरुण ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी।

एएसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में मृत्यु के कारणों का पता नहीं चला है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद असली कारणों का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर अमित

अमित