Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

रणनीतिक संबंध मजबूत करने रूस रवाना हुए म्यांमा के सैन्य शासक मिन आंग हलैंग

बैंकॉक, 17 अगस्त (एपी) म्यांमा की सैन्य सरकार के प्रमुख (सैन्य शासक) वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

सरकारी टीवी चैनल 'एमआरटीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग सोमवार सुबह अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ राजधानी नेपीतॉ से रूस के लिए रवाना हुए। वह राष्ट्रपति पुतिन और अन्य शीर्ष रूसी अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक मामलों पर चर्चा करेंगे।

रूस और चीन, म्यांमा के प्रमुख समर्थक और उसे हथियारों की आपूर्ति करने वाले बड़े देश हैं। म्यांमा की सेना द्वारा रूस निर्मित लड़ाकू विमानों का उपयोग उन क्षेत्रों में हमलों के लिए किया जाता है जो जातीय अल्पसंख्यक समूहों के नियंत्रण में हैं। इनमें से कई समूह लोकतंत्र समर्थक विद्रोही बलों के साथ भी जुड़े हुए हैं।

मिन आंग ह्लाइंग ने इससे पहले सितंबर में मास्को के 'वर्ल्ड एटॉमिक वीक फोरम' से अलग राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी।

पुतिन ने कभी म्यांमा का दौरा नहीं किया है।

एपी

सुमित नरेश

नरेश