Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पैरामोटर डिजिटल ने प्रीपेड कार्ड के लिए एनएसडीएल पेमेंट्स के साथ की साझेदारी

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) वित्तीय एवं उद्यम प्रौद्योगिकी कंपनी पैरामोटर डिजिटल टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने एनएसडीएल पेमेंट्स बैंक के साथ भागीदारी की है। इसके तहत दोनों मिलकर देशभर में प्रीपेड कार्ड जारी करेंगे।

यह साझेदारी पैरामोटर के ग्राहक खर्च प्रबंधन, डिजिटल उपहार कार्यक्रम का समर्थन करेगी।

पैरामोटर डिजिटल के प्रवर्तक एवं प्रबंध निदेशक राहुल आनंद ने बताया कि यह साझेदारी कंपनी के पूर्णतः एकीकृत मंचों को मजबूत करने में सहायक होगी।

पैरामोटर डिजिटल ने मई में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भाषा अजय

अजय