Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

अभिनेत्री अनन्या राज का 35 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई, 17 अगस्त (भाषा) ‘‘द फाइनल एग्जिट’’, ‘‘7 आवर्स टू गो’’, और ‘‘घोस्ट’’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए चर्चित अभिनेत्री अनन्या राज का पिछले महीने निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है।

अनन्या के निधन के एक महीने से अधिक समय बाद परिवार द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक बयान में कहा गया है, 35-वर्षीय अभिनेत्री का निधन 15 जुलाई को तड़के हो गया।

बयान में कहा गया, 'अत्यंत दु:ख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की तड़के अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।’’

परिवार ने कहा, ‘‘वह एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से जूझ रही थीं। उन्होंने एक योद्धा की तरह इसका सामना किया। वह एक मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं।'

परिवार ने कहा कि वे इस कठिन घड़ी में अपनी निजता का सम्मान किए जाने की उम्मीद करते हैं।

अनन्या राज ने 2016 में फिल्म ‘‘7 आवर्स टू गो’’ से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2017 में ‘‘द फाइनल एग्जिट’’ और 2019 में ‘‘घोस्ट’’ फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने टी-सीरीज, जी म्यूजिक और टाइम्स म्यूजिक जैसी प्रमुख कंपनियों के लिए कई संगीत वीडियो में भी काम किया था।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश