Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

महाराष्ट्र के पालघर में इस्पात संयंत्र में विस्फोट, एक मजदूर घायल

पालघर, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार को एक इस्पात विनिर्माण कंपनी में विस्फोट होने से एक कर्मचारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10:45 बजे बोइसर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित विराज प्रोफाइल्स प्राइवेट लिमिटेड की स्टील मेल्टिंग इकाई में लगे इंडक्शन फर्नेस में हुई।

अधिकारी के अनुसार, घटना के दौरान 45 वर्षीय क्रेन ऑपरेटर को मामूली चोटें आईं। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने मौके पर ही उसे तत्काल प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि स्थानीय आपातकालीन सेवाओं और औद्योगिक सुरक्षा अधिकारियों ने घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप