Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

पुलिस आरक्षक पर हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बेंगलुरू, अगस्त 17 (भाषा) कर्नाटक की राजधानली बेंगलुरू में यातायात पुलिस के एक आरक्षक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने एवं हमला करने के आरोप में 65 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मंजूनाथ सी के रूप में हुई है और वह गोट्टीगेरे का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि घटना 16 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे हुयी और उस समय हुलीमावु यातायात पुलिस थाने के आरक्षक अरुण मंजप्पा बदगोदरा गोट्टीगेरे जंक्शन स्थित बी जी रोड पर ड्यूटी कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर आरक्षक को गंदी गालियां दीं और सिर से टक्कर मारी और चेहरे पर मुक्का मारा। आरोपी ने उन्हें सरकारी ड्यूटी करने से भी रोका और मौके से फरार हो गया।

ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए हुलीमावु पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “जांच के दौरान 17 अगस्त की तड़के पुलिस ने आरक्षक पर कथित रूप से हमला करने और मौके से फरार होने वाले व्यक्ति का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।”

अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

भाषा रंजन

रंजन