Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

हिमाचल में घर के आंगन में घुसा तेंदुआ, स्थानीय लोगों में दहशत

हमीरपुर (हिप्र), 17 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के चौतड़ा इलाके में एक तेंदुआ एक घर के आंगन में घुस गया जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई । अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को शनिवार रात करीब 11 बजे एक घर और उसके आंगन के आसपास घूमते देखा गया।

प्रत्यक्षदर्शी मनोज कुमार ने बताया कि तेंदुआ काफी देर तक घरों के आसपास घूमता रहा और लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सावधानी बरती और बच्चों तथा बुजुर्गों को बाहर नहीं निकलने दिया।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज, सुजानपुर, बड़सर और हमीरपुर के विभिन्न इलाकों में ऐसी घटनाएं अब लगातार बढ़ती जा रही हैं और आम होती जा रही हैं।

भाषा रंजन

रंजन