Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर

मुंबई, 17 अगस्त (भाषा) दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर कार्यालय की सात मंजिला इमारत के भूमिगत तल में सोमवार दोपहर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अपराह्न 2:01 बजे आयकर भवन के भूमिगत तल में आग लगने की सूचना मिली; इस भवन में आयकर विभाग के कार्यालय हैं।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार दमकल गाड़ियां और आग बुझाने वाले अन्य वाहन मौके पर भेजे गए और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं।

दमकल विभाग, पुलिस, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के कर्मचारी, एम्बुलेंस टीमें और नगर निकाय के वार्ड कर्मचारी मौके पर तैनात किए गए।

भाषा प्रशांत मनीषा

मनीषा