Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

इलेक्ट्रिक परिवहन ब्रांड योद्धा ने 'ईपॉड-भारत' पेश किया, तीन और वाहन उतारने की योजना

मुंबई, 17 अगस्त (भाषा) इलेक्ट्रिक परिवहन ब्रांड योद्धा ने सोमवार को कहा कि वह अपने वृद्धि के अगले चरण के तहत एक यात्री तिपहिया वाहन सहित तीन नए वाहन पेश कर अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने अपने तिपहिया एल5 इलेक्ट्रिक वाहन के हाथ से पेंट किए गए संस्करण 'ईपॉड-भारत' का सीमित संस्करण भी पेश किया।

कंपनी ने बताया कि 3.20 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध ईपॉड को स्व-रोजगार वाले चालकों और परिवहन क्षेत्र के उद्यमियों की जरूरतों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

योद्धा ने कहा कि उसके आगामी वाहनों में एक यात्री तिपहिया और दो कार्गो तिपहिया वाहन शामिल हैं, जो यात्री और वाणिज्यिक दोनों प्रकार की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।

योद्धा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आयुष लोहिया ने कहा, ''आज का बाजार कुछ साल पहले की तुलना में अधिक परिपक्व है। खरीदार केवल शुरुआती कीमत के बजाय रेंज, चार्जिंग दक्षता, सर्विस सपोर्ट और निवेश पर रिटर्न के आधार पर वाहनों का मूल्यांकन कर रहे हैं। हमारे आगामी यात्री और कार्गो उत्पाद इन बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे हैं।''

भाषा पाण्डेय अजय

अजय