Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

बिहार: खगड़िया में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

खगड़िया, 17 अगस्त (भाषा) बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के उसराहा गांव के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नीरज कुमार, नीतीश कुमार और काजू शर्मा के रूप में हुई है।

बेलदौर के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं और टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है।’’

उन्होंने बताया कि तीनों मृतक स्थानीय निवासी थे और अलग-अलग तरीकों से कांवड़ियों की स्वेच्छा से मदद करते थे।

भाषा सं कैलाश

मनीषा रंजन

रंजन