नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से सोमवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे35 : बिहार भगदड़ दूसरीलीड मौत
बिहार : मंदिर के पास भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए सहायता की घोषणा
लखीसराय, बिहार के लखीसराय जिले में प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के पास सोमवार सुबह भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे18 : बंगाल आग दूसरी लीड मौत
बंगाल के तारापीठ में एक होटल में आग लगने से सात लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
तारापीठ (बंगाल), पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे28 : झारखंड छात्र प्रदर्शन
झारखंड परीक्षा प्रदर्शन: सरकार, प्रदर्शनकारियों के बीच सोमवार को फिर से होगी बातचीत
रांची, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवार सोमवार को राज्य सरकार के साथ फिर से बातचीत करेंगे। इस आंदोलन का आज 24वां दिन है और छह प्रदर्शनकारी अब भी भूख हड़ताल पर हैं।
दि2 : कांग्रेस राहुल यूजीसी
प्रधानमंत्री ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जो एक परीक्षा तक नहीं करा सकती: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट के कुछ विषयों की परीक्षा फिर से कराए जाने को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जो एक परीक्षा तक नहीं करा सकती।
दि18 : न्यायालय राहुल संपत्ति
इलाहाबाद उच्च न्यायालय राहुल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यवाही न करे: शीर्ष अदालत
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राहत देते हुए सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कहा कि वह कांग्रेस नेता के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में कार्यवाही न करे।
वि9 : बांग्लादेश भारत उच्चायुक्त रहमान
बातचीत से मतभेद सुलझ सकते हैं, प्रधानमंत्री रहमान की भारत यात्रा जल्द होने की उम्मीद: उच्चायुक्त
ढाका, बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि चुनौतियां लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा हैं और भारत तथा बांग्लादेश के बीच मतभेदों को केवल बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा ‘‘बहुत जल्द’’ होगी।
खेल7 : खेल भारत लीड लंच
भारत ने श्रीलंका का शीर्ष क्रम ध्वस्त किया
गॉल, बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया जो पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां लंच तक पांच विकेट पर 99 रन बनाकर संघर्ष कर रहा है।
अर्थ10 : सीतारमण बैंक
सरकार जल्द ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर उच्चस्तरीय समिति गठित करेगी: सीतारमण
नयी दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी।
भाषा
तान्या मनीषा
मनीषा