Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

हिमाचल प्रदेश : ऊना में निजी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत

ऊना (एचपी), अगस्त 17 (भाषा) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक निजी बस के नियंत्रण खोने से हुई टक्कर के कारण एक बाइक चालक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बेकाबू बस कईं वाहनों से टकराई, जिसमें मृतक की बाइक भी शामिल थी।

पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार शाम चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के भरवाईं में हुआ, जब राजस्थान के पंजीकरण नंबर की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि बस ने सबसे पहले आगे चल रही तीन कारों को टक्कर मारी और इसके बाद एक मोटरसाइकिल से जा भिड़ी। हादसे में मध्य प्रदेश के निवासी दीपू की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बादा पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

पुलिस ने बताया कि दीपू के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना के अस्पताल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

मनीषा

मनीषा