Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

गोवा : अभिनेता अश्विन मुशरान की कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, दो लोग घायल; चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पणजी, 17 अगस्त (भाषा) गोवा के कुशावती जिले में अभिनेता अश्विन मुशरान की कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शनिवार को क्वेपेम गांव में हुई। इस मामले में मुशरान की कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दुर्घटना के बाद एक स्थानीय व्यक्ति, मुशरान और उनकी पत्नी के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है।

मुशरान 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'फैशन' फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता और उनकी पत्नी कार से यात्रा कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक स्कूटर से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभिनेता के चालक वसंत पुत्तप्पा लमन (32) के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो दुर्घटना के समय कार चला रहा था।

घटना के बाद अमोल कानेकर के रूप में पहचाने गए एक स्थानीय व्यक्ति और अन्य लोगों ने अभिनेता और उनकी पत्नी से सवाल-जवाब किया।

इस घटना पर टिप्पणी के लिए मुशरान उपलब्ध नहीं हो सके।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा