Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि: विधानसभा अध्यक्ष

चेन्नई, 17 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जे सीडी प्रभाकर ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होना तमिलनाडु के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रभाकर ने कहा कि इस अवधि ने पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में बदलाव की शुरुआत की है।

सामाजिक कल्याण, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए कौशल विकास एवं राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने की कोशिशों जैसे कई कार्यों के लिए मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को बताया कि विजय ने साबित कर दिया है कि मौजूदा (टीवीके) सरकार जनता की है।

प्रभाकर ने कहा, ‘‘कार्यकाल के शुरुआती 100 दिन तमिलनाडु के इतिहास में एक नया बदलाव लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक कल्याण योजनाओं, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, सहकारी कृषि ऋण माफ करने, गरीबों के लिए अच्छे मकान बनवाने, कौशल विकास योजनाओं जैसे कई सराहनीय कदम उठाए हैं, जिससे साबित होता है कि यह जनता की सरकार है।’’

अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि तमिलनाडु के भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए मजबूत आधार तैयार करती है और राज्य में पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित करने के साथ इसे समृद्ध और मजबूत बनाने की दिशा में मदद करेगी।’’

भाषा सुरभि रंजन

रंजन