Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स का आईपीओ 20 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-300 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का 650 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 20 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ का मूल्य दायरा 285-300 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह 24 अगस्त को बंद होगा और बड़े (एंकर) निवेशक 19 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ करीब 95 करोड़ रुपये के नए शेयर तथा 1.85 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

नए शेयर से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय को वित्तपोषित करने, कर्ज चुकाने और कंपनी के सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

कंपनी का शेयर 28 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

वर्ष 1990 में स्थापित टेम्पसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड एक प्रमुख थर्मल इंजीनियरिंग और विशेष केबल समाधान प्रदाता कंपनी है।

भाषा निहारिका

निहारिका