Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

स्विस ओपन के बाद दीक्षा डागर एलईटी रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसकी

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर इस सप्ताह वीपी बैंक स्विस लेडीज ओपन में कट से चूकने के बाद एलईटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष 10 से बाहर हो गईं।

एक समय शीर्ष छह में जगह बनाने वाली दीक्षा इस सप्ताह के शुरू में दसवें नंबर पर थी लेकिन अब वह 11वें स्थान पर खिसक गई हैं।

भारत की अन्य खिलाड़ियों में प्रणवी उर्स 46वें, अवनी प्रशांत 53वें, अदिति अशोक 55वें, हिताशी बख्शी 133वें, त्वेसा मलिक 117वें और वाणी कपूर 181वें स्थान पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका की कैसेंड्रा अलेक्जेंडर 1,899.98 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं।

भाषा

पंत

पंत