Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

मुजफ्फरनगर में चार महीने में सुनाई गयी 22 लोगों को फांसी की सजा

मुजफ्फरनगर (उप्र), 17 अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने पिछले चार महीनों के दौरान 10 मामलों में कुल 22 लोगों को फांसी की सजा सुनायी।

सरकारी वकील कुलदीप कुमार के मुताबिक, यह सभी फैसले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने सुनाये हैं।

कुमार ने सोमवार को 'पीटीआई—भाषा' को बताया कि न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने वकील समीर साफी की हत्या के मामले में इसी साल छह अप्रैल को तीन लोगों को मौत की सजा सुनाई थी।

उन्होंने बताया कि इसी अदालत ने अन्य अलग—अलग मामलों में 28 अप्रैल को चार, 20 मई को एक और 20 जून को दो लोगों को मौत की सजा सुनाई गई।

कुमार ने बताया कि इसके अलावा दो जुलाई को एक व्यक्ति को, छह जुलाई को दो और 17 जुलाई को चार लोगों को मौत की सजा सुनायी गयी। उन्होंने बताया कि अगस्त में 12 अगस्त को एक व्यक्ति और 13 अगस्त को चार लोगों को फांसी की सजा सुनायी गयी।

कुमार ने कहा कि इस तरह पिछले चार महीनों में 10 अलग-अलग मामलों में सभी 22 आरोपियों को फांसी की सजा सुनायी गयी।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा