Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

केरल के कोल्लम में लापता सातवीं कक्षा के छात्र का शव मिला

कोल्लम (केरल), 17 अगस्त (भाषा) केरल में पदनयारकुलंगरा से 15 अगस्त को लापता हुए 12 वर्षीय एक बच्चे का शव सोमवार को एक झील से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सातवीं कक्षा के छात्र बिलाल का शव कोथुमुक्कू में एक पुल के पास मिला।

बिलाल साइकिल से खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई और शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे से उसकी तलाश शुरू की।

बाद में कन्नेट्टी झील के पास उसकी साइकिल और कुछ कपड़े मिले, जिसके बाद जलाशय में उसकी तलाश शुरू की गई।

बचाव कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर झील में तलाश की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह चलाए गए तलाश अभियान के दौरान बिलाल का शव बरामद किया गया।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा