Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

केरल में मलयालम नववर्ष शुरू, मुख्यमंत्री और नेताओं ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना

तिरुवनंतपुरम, 17 अगस्त (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन और राज्य के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सोमवार को मलयालम नववर्ष की शुरूआत पर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

सतीशन ने चिंगम महीने के पहले दिन एर्णाकुलम जिले के एडापल्ली गणपति मंदिर और पेरुवरम महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। चिंगम महीने के दौरान राज्य में फसल उत्सव ओणम मनाया जाता है।

उन्होंने फेसबुक पर दोनों मंदिरों की अपनी यात्रा का वीडियो भी साझा किया।

एक अलग पोस्ट में सतीशन ने कहा कि सोमवार को किसान दिवस भी मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों को समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि हमारा जीवन है। यह कल की उम्मीद है और किसान देश की संपत्ति हैं।’’

राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भी इस अवसर पर त्रिशूर जिले के प्रसिद्ध गुरुवायूर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सोशल मीडिया पर मंदिर में पूजा का वीडियो साझा करते हुए चेन्निथला ने कहा कि उन्होंने सभी के लिए ‘‘समृद्धि, शांति और खुशहाली’’ की प्रार्थना की।

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को मलयालम नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी चिंगम-1 के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी को चिंगम-1 की हार्दिक और मंगलमय शुभकामनाएं। नया साल किसानों के लिए नयी उम्मीदें, नयी शुरुआत, समृद्धि, भरपूर फसल और बेहतर दिन लेकर आए।’’

मलयालम नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर राज्यभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। शुभ अवसर पर लोग तड़के ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा करते नजर आए।

भाषा मनीषा रंजन

रंजन